Bhagalpur News:कई वार्डों के जरूरतमंदों को बांटा गया राशन सामग्री

ग्राम समाचार ,भागलपुर। भाजपा नेता अर्जित चौबे के आवास पर आज ऐसे जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया है जिनका राशन कार्ड नही है और कहीं से अभी तक मदद नही मिला है। भागलपुर विधानसभा के वार्ड 21, 22, 23, 34, 35, 36 असहाय,  जरूरतमंद लोग जिन्हें किसी भी तरह से राहत सामग्री नहीं मिल रही थी ऐसे लोगों को अपने आवास पर बुलाकर 100 से भी ज्यादा लोगों के बीच राशन का वितरण कराया जिसमें 5 दिव्यांग 10 विधवा 10 बुजुर्ग एवं 7 बच्चे शामिल हैं। कई परिवार के बच्चे जिनके माता-पिता लॉक डाउन के कारण दिल्ली जैसे शहर में फंसे हुए हैं उन्हें भी राशन दिया गया। सभी 51 वार्डों में टीम बनाकर राशन वितरण में मुख्य रूप से संरक्षक देवकुमार पांडे, सुरेंद्र पाठक, अनुपलाल साह, रूबी दास, श्रीलाल साह, तिलकामांझी के मंडल अध्यक्ष श्री पंकज सिंह, विवेकानंद यादव, विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, महामंत्री संजय भट्ट, प्रमोद वर्माजी, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी, महामंत्री आशीष पांडे, चंदन पांडे, उपाध्यक्ष संजय हरि, युवा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ साह, चम्पानगर मंडल अध्यक्ष गौरव दास,  मुन्ना सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता सिन्हा, श्रेष्ठा गांधी, युवा मोर्चा तिलकामांझी के अध्यक्ष चंदन ठाकुर, राजू श्रीवास्तव, राजू तिवारी, सन्नी मिश्रा, विकास यादव, सुधीर चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें