ग्राम समाचार, भागलपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार अश्विनी कुमार चौबे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय घोष सोनू के अग्रज भ्राता प्रदीप कुमार घोष के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और बताया की प्रदीप घोष मृदुभाषी और सौम्य स्वभाव के जीवट व्यक्ति थे। झारखंड में अकाउंटेंट की नौकरी के पहले भी एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता थे। इनके कम आयु में चले जाने से बड़ा असहज महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी में उनसे भागलपुर में मुलाकात हुई थी तब वो ठीक हो रहे थे। वो अपने पीछे पत्नी और बेटे को छोड़ गए। मुखाग्नि उनके पुत्र अंकित ने दिया। उन्होंने बताया कि उनसे बहुत मधुर संबंध रहा है। बता दें कि लंबे समय से टाटा मेमोरियल अस्पताल मुम्बई में इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गयी। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित चौबे ने भी प्रदीप कुमार घोष के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। मंगलवार को विशेष आदेश लेकर उनके शव को एम्बुलेंस से रांची होते हुए आज भागलपुर लाया गया जहां सभी ने नाम आंखों से उन्हें विदाई दी। अंतिम दर्शन उपरान्त उनके शव को दाह संस्कार के लिए स्थानीय बरारी घाट सोशल डिस्टेंसिंग अपना कर ले जाया गया। अभय घोष सोनू के घर एवं घाट पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में, भाजपा नेता देवकुमार पांडे, संजय भट्ट, विनय सिन्हा, संजय सिन्हा, सुधीर चौधरी ,सुरेंद्र पाठक, अरुण चौबे, पंकज सिंह, मुन्ना सिंह, दिनेश सिंह, मुकेश शाह, अमरजीत साह, सुधांशु शेखर तिवारी, निरंजन सिंह, रंजीत कुमार, निरंजन सिंह, धर्मेश सिन्हा, अभिनंदन कुमार, राजेश टंडन, अजय सिन्हा, मनोज घोष, डब्लू कुमार, नरेश यादव, आलोक रॉय, नरेंद्र चौबे, आलोक तिवारी, अमृत कुमार, रिशु राज, दीपक घोष, दीपक सिन्हा, संजीव भगत प्रमुख रूप से थे।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:भाजपा नेता के भाई के आकस्मिक निधन पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने जताया शोक
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें