Pathargama News : बाईक दुर्घटना में तीन घायल ,गोड्डा (Godda) रेफर

ग्राम समाचार, पथरगामा (गोड्डा)।   गुरुवार को सुबह 10:30 बजे के आसपास पथरगामा गोड्डा राष्ट्रीय उच्च पथ 133 पर बाबूपुर मोड़ के आगे हुई सड़क दुर्घटना में पथरगामा निवासी रामस्वरूप भगत का बेटा अमित कुमार भगत और ललमटिया के गोपालपुर निवासी ताला टुडू का बेटा सिकंदर टूडू और एक अज्ञात व्यक्ति जो मोटरसाइकिल चला रहा था घायल हो गया।

सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर प्रिंस कुमार के द्वारा किया गया।घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया।

अज्ञात घायल के सर में 15 टांका लगा है।जबकि अमित भगत के सर और पैर में गंभीर चोटें आई है।उसकी भी हालत गंभीर बताई जाती है। हलांकि सिकंदर टूडू आंशिक रूप से घायल था।  परंतु परिजन के नहीं आने के चलते उसे भी रेफर कर दिया गया।हुई दुर्घटना के बारे में घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार पथरगामा निवासी अमित कुमार भगत किसी आवश्यक कार्य वस मोटरसाइकिल से गोड्डा जा रहा था।

उधर गोपालपुर निवासी सिकंदर टूडू भी उक्त अज्ञात की मोटरसाइकिल पर बैठकर गोड्डा जा रहा था।उसी क्रम में बाबूपुर के ठीक आगे उन लोगों ने पीछे से अमित भगत की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए।  मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात घायल का ससुराल गोपालपुर है।  थाना पुलिस ने घटनास्थल से मोटरसाइकिल जप्त कर थाना लाया।

- भुपेंद्र कुमार चौबे, ग्राम समाचार, पथरगामा (गोड्डा)।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें