Pakur News :16 वर्षीय नाबालिक बच्ची का शव पुलिस ने किया बरामद, छानबीन में जुटी है पुलिस

ग्राम समाचार, पाकुड़। 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बड़दाहा लातारटोला(नीचे टोला) निवासी बोका हांसदा का 16 वर्षीय पुत्री काहा हांसदा बडदाहा गांव के नाले से शव को बरामद किया है। पुलिस निरीक्षक सर थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि बोका हांसदा के 16 वर्षीय पुत्री विक्षिप्त थी और वह मिर्गी बीमारी से ग्रसित भी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के समक्ष बोका हांसदा ने बताया कि मेरी पुत्री बीते बुधवार को घर से निकली थी रात भर घर वापस नहीं आई काफी खोजबीन की गई। गुरुवार दोपहर के बाद मेरी पुत्री का शव नाले में पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसआई विनोद कुमार के साथ पुलिस बल पहुँचकर पूछताछ किया। मेरी पुत्री का शव को पुलिस थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को सुबह भेजी जाएगी।
Share on Google Plus

Editor - विनोद कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें