Godda news : पलाश के पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकता हुआ युवक का शव मिला


ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। राजाभीठा थाना क्षेत्र अगैंया गांव के समीप पलास के पेड़ से रस्सी के सहारे युवक का शव लटकता मिला। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। घटना आज शुक्रवार सुबह 10:00 बजे का बताया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी उमेश मोदी ने जानकारी दिया अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन प्रथम अदृश्य से आत्महत्या ही प्रतीत हो रहा है उन्होंने कहा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है

मिली सूत्र के अनुसार मृतक ललमटिया थाना क्षेत्र डूमरिया गांव के निवासी साहेबराम सोरेन 30 वर्षीय पिता लाल सोरेन के रूप में चिन्हित किया गया है।थाना प्रभारी उमेश मोदी ने जानकारी दिया कि आपसी पति पत्नी विवाद को लेकर सुबह 9:00 बजे घर से निकले थे। मृतक साहेबराम सोरेन अपने ससुराल अगैंया गांव आया हुआ था। मामले की छानबीन की जा रही है।
- ग्राम समाचार बोआरीजोर(गोड्डा)।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें