Bhagalpur News:आर्सेनिक प्रभावित जगहों को चिन्हित कर युद्ध स्तर पर किया रहा काम- पीएचईडी मंत्री

ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने भागलपुर परिसदन में शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता दौरान कहा कि इस क्षेत्र में जितने भी जगह आर्सेनिक से प्रभावित हैं ऐसे जगहों को चिन्हित किया गया है। उसके लिए हमारे पदाधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि कई कार्यों के लिए टेंडर भी हो गया है। जिसका काम कंपनी वाका करा रहे हैं। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से भाजपा कितना मजबूत होगी के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां सभी को सम्मान मिलता है। वह भी हमारे पार्टी में आए हैं। उनका स्वागत है और जब कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ती है। पार्टी का काम और मजबूत होता है। उनके आने से हमें बल मिलेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश चंद्र मिश्र, नभय चौधरी, रोशन सिंह, उमाशंकर, प्रिंस मंडल, साधना झा, माला सिंह आदि उपस्थित थे। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें