Bhagalpur News:सुपर फ्लॉप साबित हुई जदयू की रैली - अरुण यादव

ग्राम समाचार, भागलपुर। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नीतीश कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पटना के गांधी मैदान में आयोजित जदयू की रैली को फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार से बिहार की जनता का मोह भंग हो चुका है। नीतीश कुमार के प्रति खासकर युवाओं और किसानों में कोई दिलचस्पी नही रही है। जदयू के विधायक और मंत्री द्वारा रैली में पँहुचने वाले लोगों के लिए खाना-पीना और नाच-गाना की व्यवस्था करने के बाद भी लोग रैली में नही पहुँचे। जबकि भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का भी दुरुपयोग किया गया था। फिर भी रैली फ्लॉप शो साबित हुई। जदयू नेताओं का दो-तीन लाख लोग रैली में पहुँचने का दावा हवा-हवाई हो गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 वर्षों के शासनकाल में नौजवानों और किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। नीतीश सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। नीतीश कुमार ने अपने 15 वर्षो के शासनकाल में बिहार के शिक्षा और रोजगार को बर्बाद कर दिया। बिहार में एक सुई की फैक्ट्री भी नही खोल पाए। नीतीश कुमार का का हर मोर्चे पर चेहरा बेनकाब हो गया है। अब उनके के बहकावे में बिहार की जनता आने वाली नही है। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें