ग्राम समाचार, बांका। बिहार राज शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति बांका के तत्वाधान में आज बांका शहर के वीर कुंवर सिंह मैदान से नियोजित शिक्षकों का आक्रोश मार्च निकला, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बांका समाहरणालय तक गया।
इस क्रम में नियोजित शिक्षकों ने जिलाधिकारी को समान काम समान वेतन के साथ-साथ सात सूत्री मांगों का एक ज्ञापन भी सौपा।शिक्षकों के इस आक्रोश रैली में बांका जिले के सभी प्रखंडों के सभी नियोजित शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।आक्रोश रैली को देखते हुए लग रहा था कि नियोजित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सरकार के साथ आर पार के मूड में है। आक्रोश रैली के कारण कुछ समय तक शहर की यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें