Jharkhand News : झारखण्ड विकास मोर्चा (JVM) के विधायक प्रदीप यादव (MLA Pradeep Yadav) पार्टी से निष्कासित

ग्राम समाचार,  रांची।   झारखंड विकास माेर्चा (JVM ) के विधायक - MLA प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) काे गुरुवार काे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि,  4 फरवरी को झाविमो-JVM  ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में विधायक प्रदीप यादव (Pradeep Yadav)  को शोकॉज नोटिस जारी किया था। इस संबंध में 48 घंटे में जवाब देने का समय दिया गया था, जिसका समय आज खत्म हो गया। बतौर,  झाविमो के प्रधान महासचिव  दिए गए समय में प्रदीप यादव की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इस वजह से झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदीप यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

  • झाविमो ने पार्टी विरोधी कार्य को लेकर प्रदीप यादव को नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया कि पिछले कुछ दिनों से आपके द्वारा पार्टी के खिलाफ विभिन्न समाचार पत्रों में दिए गए बयान पार्टी के अनुशासन के खिलाफ प्रतीत होते हैं। यहां तक कि पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ भी टिप्पणी की गई है। यह सब दर्शाता है कि आप पार्टी के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं और आप कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। 

भाजपा में झाविमो के विलय की कवायद तेज

विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव पर की गई कार्रवाई को अब झाविमो का भाजपा में विलय की कवायद से जोड़ कर देखा जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के तीन विधायकों ने जीत दर्ज की थी। इसमें बंधु तिर्की और प्रदीप यादव शामिल हैं। बंधु को पार्टी ने 21 जनवरी को ही निष्कासित कर दिया था।

प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने की बैठक, कहा- राज्यहित में साथ-साथ करेंगे संघर्ष

जेवीएम से निष्कासित दोनों विधायकों प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने गुरुवार शाम बैठक की। प्रदीप यादव के सरकारी आवास पर यह बैठक हुई। गौरतलब है कि अपने निष्कासन के बाद बंधु तिर्की विधायक प्रदीप यादव के आवास पर आए थे। गुरुवार को जब प्रदीप यादव का निष्कासन हुआ तो भी बंधु तिर्की प्रदीप यादव से मिलने पहुंचे। आगे की योजना के बाद में विधायकों ने कहा कि वे दोनों एक साथ हैं। दोनों का मन मिजाज एक-दूसरे से मिलता है। आनेवाले समय में वे राज्य के विकास के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

3 झाविमाे नेता निष्कासित

इधर, देवघर में झाविमाे के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के भाजपा में विलय और प्रदीप यादव काे नाेटिस जारी करने के विराेध में मरांडी का पुतला जला दिया था। इस पर नागेश्वर सिंह, दिनेश मंडल और मनिकांत यादव काे झाविमो से निष्कासित कर दिया गया।

Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें