ग्राम समाचार,बांका। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पिपेश्वरनाथ महादेव मंदिर श्यामबाजार सिकंदरपुर से भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई।
बारात में मुख्य आकर्षण का केन्द्र इस बार विभिन्न देवी देवताओं के साथ साथ भूत प्रेत की झांकी थी। पुनसिया के कलाकारों के द्वारा इस बार झाँकी को सजाया गया था।
ये बारात पिपेश्वरनाथ मंदिर से सिकन्दरपुर फिर श्यामबाजार से बरमसिया होते हुए पुनः पिपेश्वरनाथ मंदिर आयी। उसके बाद तरुण कला संघ सिकन्दरपुर के द्वारा 'फेक दो कलम ओर उठा लो बंदूक' नामक सामाजिक नाटक खेला गया।
जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस बार झाँकी में खूब भीड़ देखी गई। बाबा के बारात के स्वागत में लोग सुबह से अपने अपने घरों में तैयारियां कर रहे थे। जगह जगह पानी और शर्बत की व्यवस्था की गई थी
इसके अलावा श्यामबाजार चौक में गोलू चौधरी, महेश चौधरी, रौशन चौधरी, पंकज चौधरी, मिर्तुंजय के अलावा कई लड़को के द्वारा झाँकी सह बारात में आये हुए लोगों के लिए चाय, पानी ,शर्बत के साथ साथ नास्ता की पूरी व्यवस्था की गई थी।
बजरंगी पंडा ने बताया कि इस कार्य के लिए पिपेश्वरनाथ स्वयं सेवक संघ के लड़कों का उसे पूरा सहयोग मिला।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें