Sultanganj News : सुल्तानगंज में प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को बिजली बिल सुधार के लिए लगेंगे शिविर - JE


ग्राम समाचार ,सुलतानगंज (भागलपुर) । सुल्तानगंज प्रखंड परिसर में शनिवार 11 जनवरी को, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिल सुधार के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें क्षेत्रीय उपभोक्ता के त्रुटिपूर्ण बिजली बिल सुधार के लिए आवेदन लिए गए।

मौके पर  ग्रामीण क्षेत्रीय कनीय विद्युत अभियंता दिलीप कुमार राम ने बताया कि,  क्षेत्रीय विद्युत उपभोक्ताओं के त्रुटिपूर्ण बिजली बिल सुधार के  लिए प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को शिविर लगाया जाएगा।

उक्त निर्धारित शनिवार को किसी वजह से अगर छुट्टी हुई तो उसके अगले दिन शिविर लगाया जाएगा। इस माह के दूसरे शनिवार को लगाए गए शिविर में, बिजली बिल सुधार के लिए 41 आवेदन आए हैं।

- पंकज कुमार, ग्राम समाचार, सुलतानगंज (भागलपुर)।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें