ग्राम समाचार, बौंसी। आसरा इंटरनेशनल क्लब के तत्वाधान में शनिवार को मंदार महोत्सव 2020 के शुभ अवसर पर मंदार महा आरती का आयोजन किया गया। आसरा इंटरनेशनल क्लब के तत्वाधान में सुल्तानगंज से 7 पंडितों की टीम के द्वारा महा आरती का आयोजन संध्या 6:00 बजे प्रारंभ किया गया साथ ही पापहरणी सरोवर के चारों ओर 5001 दीप जलाए गए थे।
कार्यक्रम की शरुआत मुख्य अतिथि होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा के महानिदेशक आर के मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर के किया।
मुख्य कार्यक्रम स्थल लक्ष्मी नारायण मंदिर और पापहरणी सरोवर के घाटों को चारों ओर से बिजली के रंगीन झालर और उपकरणों से सजाया गया। जिसकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। इस महाआरती को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
मौके पर बांका जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पूर्व सांसद पुतुल देवी, विधायक जनार्दन मांझी, बौंसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, इंस्पेक्टर गोपाल प्रसाद सिंह मौजूद थे।वहीं क्लब से जुड़े अध्यक्ष देवाशीष उर्फ निप्पू पांडे, सचिव राजू सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश ओझा, सदस्य बंटी पाठक संजीव पांडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
- सुनील कुमार, ग्राम समाचार, बौंसी (बांका)।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें