ग्राम समाचार,रेवाड़ी(हरियाणा)। पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अशोक कुमार व डॉ सुरेन्द्र कुमार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धारूहेडा, मसानी, डहीना व बासदूदा में स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों, आशा वर्कर्स व आंगनवाड़ी वर्कर्स को ट्रेनिंग दी गई तथा पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन के बारे में जानकारी दी गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 19 जनवरी 2020 को विशेष पोलियो के दिन 0 से 5 साल तक के सभी बच्चो को बूथ पर पोलियो ड्राप्स पिलाई जायेगी व 20 व 21 जनवरी को घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी, ताकि पोलियो का सम्पूर्ण खात्मा किया जा सके।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने निर्देश दिये कि इस प्रोग्राम में बढ़ चढक़र भाग लें। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पल्स पोलियो की दवा पिलायेंगी। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिलेभर में सभी झुग्गी झोपडिय़ों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व सभी हाई रिस्क एरिया में विभिन्न स्थानों पर 683 बूथों पर एक लाख पांच हजार 310 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी अभिभावकों का आहवान किया कि वे अपने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलायें।

- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार, रेवाड़ी (हरियाणा)।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें