ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। मंदार महोत्सव के तीसरे दिन भी संपूर्ण मेले में काफी भीड़ देखी गई। अंग किसान मोर्चा बांका के तत्वावधान में लगाये गए मुफ्त बीज वितरण केंद्र में हजारों लोगों ने मुफ्त में बीज प्राप्त किया। अंग किसान मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह के इस कार्य की किसानों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
बीज वितरक ने बताया कि 15 जनवरी से 19 जनवरी तक बीजों का निःशुल्क वितरण किया जायेगा ओर अब तब लगभग 10 हजार पैकेट बीजों का मुफ्त में वितरण किया गया है, जिसमे कद्दू , नेनुआ, भिण्डी और बोरा प्रमुख हैं।
बीज वितरक ने बताया कि 15 जनवरी से 19 जनवरी तक बीजों का निःशुल्क वितरण किया जायेगा ओर अब तब लगभग 10 हजार पैकेट बीजों का मुफ्त में वितरण किया गया है, जिसमे कद्दू , नेनुआ, भिण्डी और बोरा प्रमुख हैं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें