Haryana news : मोटरसाइकिल छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

ग्राम समाचार, रेवाड़ी(हरियाणा)। शहर की शिव कालोनी में एक युवक से मोटरसाइकिल छीनने के मामले में शहर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शिव कालोनी निवासी राजन के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी से छीनी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। जांचकर्ता प्रधान सिपाही मनोज कुमार ने बताया कि शिव कालोनी निवासी राजकुमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि 9 जनवरी को वह अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान शिव नगर निवासी राजन ने उनसे मोटरसाइकिल छीन ली तथा फरार हो गया। राजकुमार की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बुधवार की शाम को आरोपी राजन को गिरफ्तार कर उससे छीनी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। बृहस्पतिवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, वहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार, रेवाड़ी (हरियाणा)।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें