Haryana news : नाबालिग को बहला फुसला ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

ग्राम समाच,रेवाड़ी(हरियाणा)। खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को बहला-फुलसा कर अपने साथ ले जाने तथा दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव गुगोढ़ निवासी प्रवेश के रूप में हुई है।

 इस मामले की जांच कर रही महिला एएसआई सरगो देवी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से सात जनवरी को एक नाबालिग लापता हो गई थी। आठ जनवरी को नाबालिग वापस घर लौट आई थी। नाबालिग ने परिजनों को बताया था कि प्रवेश उसे बहला फुसला के ले गया था तथा उसके साथ अश्लील हरकतें की। 14 जनवरी को नाबालिग के पिता ने आरोपी के खिलाफ खोल थाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले कि जांच के दौरान पुलिस ने बाल कल्याण समिति द्वारा नाबालिग की काउंसिलिंग कराई। काउंसिलिंग के दौरान नाबालिग ने सीडब्ल्यूसी सदस्यों के सामने बताया कि आरोपी उसे गांव गुगोढ में अपने घर ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। नाबालिग के बयानों के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का भी मामला दर्ज कर लिया और बुधवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार आरोपी को अदालत में पेश किया जायेगा।
      - राजेश शर्मा, ग्राम समाचार, रेवाड़ी (हरियाणा)।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें