Godda news : तेलगामा में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र तेलगामा खेल मैदान में शुक्रवार को सुपर  फुटबॉल क्लब तेलगामा द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी नेता सुर्यनारायण हाँसदा एवं मौके पर विशिष्ट अतिथि ललमटिया थानाप्रभारी जाबेद अहमद मौजूद रहे।

फाइनल खेल महेशपुर पाकुड़ एवं  बहा बागान गोड्डा के बीच में खेला गया। प्रथम विजेता टीम महेशपुर पाकुड़ को 40001रूपये सुर्यनारायण हाँसद एवं थाना प्रभारी जाबेद अहमद के द्वारा पुरस्कार दिया गया एवं उपविजेता टीम बहा बागान गोड्डा को 30001रुपया बीजेपी कार्यकर्ता प्रमोद हाँसदा के हाथों से पुरस्कृत किया। वहीं तीसरा स्थान FC ललमटिया एवं चौथा स्थान चितरकोठी को 7000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सुपर फुटबॉल क्लब तेलगामा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें