Godda news : ललमटिया में निकाली गई जागरूकता रैली, हम फिट तो इंडिया फिट

ग्राम समाचार बोआरीजोर, गोड्डा।ललमटिया में हम फिट तो इंडिया फिट के संकल्प से साइकिल द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के संत जोहन उच्च विद्यालय डकैता मिशन स्कूली बच्चों व शिक्षकों के सहयोग से शनिवार को हम फिट तो फिट इंडिया अभियान के तहत ललमटिया मुख्य मार्ग सिद्धू कान्हू चौक होते हुए रैली आयोजित किए गए। वहीं जितेंद्र कुमार ने बताया की साइकिल चलाने से हमारे शरीर स्वास्थ रहेगा और वायु प्रदूषण पर भी कम प्रभाव पड़ेंगे तो हमारे इंडिया भी फिट रहेगा। हम सभी मोटरसाइकिल छोड़कर साइकिल भी चला सकते हैं साथ ही साइकिल चलाने से कुछ हद तक प्रदूषण को कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य  इस कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मौजूद कार्यक्रम में शिक्षक संजय कुमार साह,नलिन मिश्रा,नरेश महतो,अजमतउल्लाह अंसारी, सिस्टर पिंकी इत्यादि शामिल हुए।
-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें