ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।केंदुआ पंचायत के चितरकोठी में ब्लैक डायमंड क्लब चितरकोठी के तत्वाधान में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसका मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मौके पर आयोजित फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित बोरियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोबिन हेम्ब्रम,ललमटिया थाना प्रभारी जाबेद अहमद,ललमटिया इंस्पेक्टर विनित कुमार एवं प्रमोद हेम्ब्रम उपस्थित होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विदित हो की खेल में कुल 16 टीम भाग लिए। खेल में फाइनल मुकाबला टाटा स्टील एफसी जमशेदपुर बनाम एफसी रांची के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मैच में अंतिम समय तक दोनों टीमों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया जिसमें 1-0 गोल से जमशेदपुर ने जीत दर्ज किया। इसके बाद प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता की प्रथम विजेता टीम जमशेदपुर फुटबाॅल टीम को नगद 120000 रुपये, उपविजेता टीम रांची को 100000 रुपये, तृतीय पुरस्कार तामाशाचक ठाकुरगंगटी टीम को 21 हजार एवं चतुर्थ पुरस्कार मणिपुर को 20 हजार से पुरस्कृत किया गया। साथ ही अच्छे खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिया गया जिसमें मैन ऑफ द मैच चरण हाँसदा स्मार्टफोन एवं मैन ऑफ द सीरीज पालटन मरांडी को एलईडी देकर देकर सम्मानित किया गया। खेल कमेटी के अध्यक्ष मनोज टुडू, उपाध्यक्ष होपोन टुडू, सचिव सेठलाल टुडू ,उपसचिव ईशवर टुडू,कोषाध्यक्ष नुनाराम टुडू, टीम मैनेजर राजेश सोरेन की योगदान सराहनीय रहा। मौके पर बीरेंद्र मरांडी,सुरेंद्र सोरेन,राजेश सोरेन,सुनील टूडू,हलीम अंसारी,रमजान अंसारी,रंजीत मरांडी सहित अन्य उपस्थित थे।
-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।



good news
जवाब देंहटाएं