Godda News : जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM गोड्डा की कार्यकारिणी की बैठक

ग्राम समाचार, गोड्डा (झारखंड)।  जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा गोड्डा की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को नहर चौक स्थित शिक्षक भवन में की गयी। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन जिला सचिव वासुदेव सोरेन ने किया। सर्व प्रथम बोरियो विधान सभा सदस्य माननीय लोबिन हेम्ब्रम का स्वागत माला पहना कर सभी झामुमो पदाधिकारी ने स्वागत किया।

बैठक में बोआरीजोर एवं सुंदरपहाड़ी प्रखंड अध्यक्ष,सचिव छोड़कर सभी सातो प्रखंड अध्यक्ष ,सचिव सहित जिले के सभी केंद्रीय समिति सदस्य के साथ साथ जिले के पदाधिकारियों ने विधान सभा चुनाव समीक्षा एवं 2 फरवरी दुमका 41वा स्थापना दिवश मनाने के,अपने अपने सुझाव दिए।

सभी के सुझाव के बाद सर्व सम्मति से 07 प्रस्ताव पारित किया गया-

1,जिला समिति,केंद्रीय समिति से झारखण्ड सरकार में लोबिन हेम्ब्रम साहब को मंत्री मंडल में शामिल किया जाय।

2,जिला संगठन के 09 प्रखंडों में से विधान सभा चुनाव में 05 प्रखंड पर पार्टी उम्मीदवार एवं गठबंधन प्रत्यासी को जीत दिलाने में सफल हुई और 4 प्रखंडों में कड़ी टक्कर दी।जिसके कारण सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र है।

3,जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों से 2 फरवरी 2020 को स्थापना दिवश में दुमका ले जाने एवं वापस लाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

4,गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने दम पर सभी लोगो को ले जाने में सक्षम है किसी गठबंधन चुनावी मित्र से सहयोग लेने की आवश्यकता नही है। जिला झामुमो समिति सक्षम है।

5,केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार गोड्डा जिले के सीमा में शुरू से अंत तक तोरण द्वार एवं दीवाल लेखन ,बैनर पोस्टर से सजाया जाएगा।

6,पोड़ैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा कहे गए,केंद्रीय समिति सदस्य कौशलेंद्र टुडु के गलत आरोप का जांच समिति गठन कर ,गलत आरोप की जांच कर सही आरोपी को दण्डित करने की अनुशंसा केंद्रीय समिति से की जाएगी।

7, दुमका स्थापना दिवस तैयारी के लिए सर्व सम्मति से जिला सचिव बासुदेव सोरेन जी को अधिकृत किया गया।जिले के सभी पदाधिकारी उनकी मौजूदगी में सहयोग करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मंडल,कयूम अंसारी,महेंद्र उरांव, घनश्याम यादव,महादेव मड़ैया,ललित झा,मेरी सोरेन,श्याम हेम्ब्रम,कौशलेंद्र टुडु,अशोक चौधरी,सुल्तान अहमद,संजीव मिर्धा,हिमांशु शेखर,मो.अरगामा न,मुना खुर्शीद,मुन्ना झा,किंकर चौहान आदि लोगों के साथ साथ जिले के 109 पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा जिला सचिव मेरी सोरेन ने किया।तत्पश्चात्य अध्यक्ष के अनुमति से बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।

- ग्राम समाचार , गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें