Godda News : संत जॉन्स उच्च विद्यालय डकैता स्कूल में 25 वें वार्षिकोउत्सव रजत जयंती मनाया गया

ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। ललमटिया स्थित संत जॉन्स उच्च विद्यालय डकैता स्कूल में रजत जयन्ती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।

विद्यालय के 25वें वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में रजत जयंती समारोह का शुभांरभ मुख्य अतिथि थॉमस एन एम वी जी भागलपुर,माननीय  लोबिन हेंब्रम बोरियो विधानसभा क्षेत्र,सिस्टर स्कोलसि्टका,फादर जॉर्ज,फादर जेवियर हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
संथाली सांस्कृतिक रीति रिवाज से अतिथियों का स्वगत नृत्य के साथ हुआ। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना नृत्य से किया गया। बच्चों ने विशेष संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी साथ ही बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर नाटिका का मंचन किया गया।
शिक्षा क्षेत्र में प्रगति पथ पर लाने में विद्यालयों की अहम भूमिका रही है। जो गांव व मुहल्ले में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। उक्त बातें मुख्य अतिथि फादर थॉमस  एन एम ने क्षेत्र के स्थापना के 25 वां वर्षगाठ पर आयोजित रजत जयंती समारोह में कही। उन्होंने कहा इसमें अभिभावकों की भी अहम भूमिका है जो प्राइवेट स्कूलों पर भरोसा कर अपने बच्चों के भविष्य निर्माण का दायित्व सौंपते हैं। उन्होंने कहा आज उसी का फल है कि आपके क्षेत्र में 25 वर्ष पूर्व स्थापित संत जॉन उच्च विद्यालय डकैता आज अभिभावकों के भरोसे व उम्मीद पर खड़ा उतरने के साथ आज रजत जयंती मना रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक व विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें