Bhagalpur News:कमेंट्री में छाया बिहार का एक और सितारा दर्शन सुधाकर, जयरामपुर का बेटा स्पोर्ट्स फ्लाशेज रेडियो के लिए कर रहा है भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की कमेंट्री

ग्राम समाचार,भागलपुर। जिले के जयरामपुर का बेटा स्पोर्ट्स फ्लाशेज रेडियो के लिए भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की कमेंट्री कर रहा है। दर्शन सुधाकर ने जयरामपुर की मिट्टी की खासियत को बरकरार रखा है। दर्शन, भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में हो रहे मुकाबले की कमेंट्री स्पोर्ट्स फ्लैशेज रेडियो पर कर रहा है।

इस रेडियो पर मोहम्मद कैफ, आकाश चोपड़ा, कुलविंदर कंग पहले ही अपनी सेवा दे चुके हैं। दर्शन सुधाकर के बचपन के मित्र हैप्पी आनंद ने बताया कि जयरामपुर की माटी से पहले ही क्रिकेटर सौरभ तिवारी, बॉलीवुड स्टार गुरमीत चौधरी जैसे सुपर स्टार विश्व पैमाने पर अपनी प्रतिभा को दिखा चुके हैं। बचपन से ही बहुआयामी प्रतिभा के धनी रहे दर्शन ने 12वीं में खगड़िया से जिला टॉपर किया। दर्शन वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कर रहे हैं। आपके जानकारी के लिए बता दूं कि दर्शन की माँ बाप का निधन बचपन में ही हो गया था। मगर हार मानने के बजाय लगातार वो अपने मेहनत में जमे रहे। आज पूरे गांव में जश्न का माहौल है। दर्शन पूरे बिहार में कमेंट्री के क्षेत्र में यूट्यूब पर सबसे अधिक सर्च किये जाते हैं। उनके फेसबुक, ट्विटर और इंस्ट्राग्राम पर बहुत अधिक फैन फॉलोइंग है। इनके अतिरिक्त दर्शन, द पुरानी सड़क वेव मीडिया के स्पोर्ट्स एडिटर भी हैं। दर्शन ने फेसबुक और ट्विटर पर भी कमेंट्री करते हुए अपनी तस्वीर जारी किया।
                              बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें