ग्राम समाचार,जगदीशपुर,भागलपुर। बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित सात निश्चय योजना के अंतर्गत कुशल युवा कार्यक्रम की बैठक जिले के प्रज्ञानम हॉल सबोर में मंगलवार को किया गया। जिसमें भागलपुर जिले के 56 केन्द्र ने हिस्सा लिया। युवाओं को तकनीकी शिक्षा को बढ़ाने हेतु यह कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें बिहार एम के सी एल के रीजनल मैनेजर गणेश गुगे ने सभी केन्द्र के संचालक एवं सभी प्रशिक्षक को टेकनिकल कोर्स की जानकारी से अवगत कराया। इस मौके पर एम के सी एल टीम पटना से रिजनल मेनेजर गणेश गुगे, विवेक कुमार, आनंद कुमार, लव कुमार, सौरभ कुमार, मोहन पाठक, राजीव कुमार एवं अन्य प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक एवं संचालक मोजूद थे।
बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें