Bhagalpur News : राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुलिस अकादमी व वैशाली को राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन का खिताब, नवगछिया को तीसरा स्थान

ग्राम समाचार, भागलपुर 31 जनवरी। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं मधेपुरा जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा कामेश्वर मध्य विद्यालय परमानपुर, मधेपुरा में खेली जा रही 26वीं बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में पुलिस अकादमी पटना ने बेगूसराय को 39-37, 36-38, 35-29 से पराजित कर लगातार चौथी बार विजेता का खिताब प्राप्त किया।

जबकि महिला वर्ग के कांटेदार फाइनल मुकाबले में गत वर्ष के विजेता वैशाली ने पूर्वी चम्पारण को 35-26, 35-29 से पराजित कर लगातार तीसरी बार विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। पुरूष वर्ग के मैच में पुलिस अकादमी की ओर से दीपक प्रकाश रंजन, बादल कुमार,निशांत कुमार सिंह,प्रभात राणा,सुधांशु कुमार ने एवं बेगूसराय की ओर से राजू कुमार,आकाश कुमार,राहुल कुमार,अभिषेक कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

जबकि महिला वर्ग में वैशाली की ओर से प्रिया सिंह,वंदना कुमारी,मुस्कान कुमारी,कविता कुमारी एवं पूर्वी चम्पारण की ओर से संगीता कुमारी, तुलसी कुमारी, कुमकुम कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुरूष वर्ग में तीसरा स्थान नवगछिया व मेजबान मधेपुरा को एवं महिला वर्ग में सारण व पुलिस अकादमी,पटना को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बेगूसराय के आकाश कुमार (फ्रण्ट),पुलिस अकादमी के निशांत सिंह(सेंटर),दीपक प्रकाश रंजन(बैक) एवं महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार वैशाली की प्रिया सिंह(फ्रण्ट),वंदना कुमार(सेंटर),पूर्वी चम्पारण की संगीता कुमारी(बैक) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

जबकि पुरूष वर्ग में प्रतियोगिता के उदयमान खिलाड़ी का पुरस्कार नवगछिया के मुकुल कुमार, मधेपुरा के संटू महाराज को एवं महिला वर्ग में उदयमान खिलाड़ी का पुरस्कार पुलिस अकादमी की सोनाली घोष, सारण की खुशबू कुमारी को दिया गया। फाइनल मैच के उपरांत विजेता व उपविजेता टीमों के बीच पुरस्कार वितरण मधेपुरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय कुमार विमल,भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव-सह-बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, ने किया।

समारोह की अध्यक्षता आयोजन अध्यक्ष ललन कुमार ने किया। अतिथियों का स्वागत संयोजक दीपक प्रकाश रंजन व आयोजन सचिव राजनंदन यादव ने किया। मंच संचालन सुमन जैन ने किया। इस अवसर पर मुख्य निर्णायक अमर आहूजा,तकनीकी चेयरमैन दीपक सिंह कश्यप, टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमैन संतोष शर्मा, चयनकर्ता राजेश सिंह, समस्तीपुर के जिला सचिव उमेश कुमार, बेगूसराय के सचिव विकास कुमार, सिवान के सचिव विशाल सिंह, मुखिया अशोक कुमार यादव, लालेन्द्र कुमार यदुवंशी, शिवनंदन यादव, सुरेंद्र प्रसाद मंडल, भूपेंद्र यादव, अरविंद यादव, गणेश यादव, सुभाष चन्द्र, सुमन कुमार, अखिलेश कुमार, विकास कुमार अकेला, अनमोल कुमार, लालटू कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।यह जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।
- बिजय शंकर, ग्राम समाचार भागलपुर।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें