ग्राम समाचार,गोपालपुर(भागलपुर)। खास महाल कचहरी के विवाद के कारण पिछले तीन-चार महीने से भूस्वामी अपनी जमीन का लगान देकर रसीद कटाने हेतु कभी गोपालपुर अंचल कार्यालय तो कभी रंगरा अंचल कार्यालय की दौड लगा रहे हैं। परन्तु खास महाल कचहरी में राजस्व कर्मचारी की नियुक्ति नहीं किये जाने से भूस्वामी किसान काफी परेशान हैं।
बता दें कि भागलपुर जिला के अंतर्गत खास महाल तहसील कचहरी तिनटंगा करारी गाँव में आजादी के पूर्व से कार्यरत है। खासमहाल तहसील कचहरी को आजादी के बाद गोपालपुर अंचल कार्यालय के अंतर्गत शामिल कर दिया गया। परन्तु वर्ष 1990में गोपालपुर अंचल क विखंडित कर रंगरा व इस्माइलपुर दो स्वतंत्र अंचल का सृजन बिहार की ततकालीन सरकार द्वारा कर दिया गया।
खास महाल थाना नंबर 47 में गोपालपुर अंचल के तिनटंगा करारी पंचायत व रंगरा अंचल के तिनटंगा दियारा उत्तरी व दक्षिणी दो पंचायतों को शामिल कर दिया गया। परन्तु गोपालपुर अंचव क्षेत्र के भूस्वामियों की अधिकांश जमीन रहने व रंगरा अंचल से 12 किलोमीटर की दूरी के कारण खास महाल को गोपालपुर अंचल में ही पूर्व की तरह रहने दिया गया। परन्तु पिछले वर्ष से बिहार सरकार द्वारा जब से ऑन लाइन मोटेशन व अन्य कार्य प्रारंभ किया जाने लगा तो खास महाल तहसील कचहरी को रंगरा अंचल में शामिल कर दिया गया। तीन चार माह पूर्व रंगरा अंचल के द्वारा प्रतिनियुक्त राजस्व कर्मचारी के जेल चले जाने के कारण कचहरी का कार्य कुछ दिनों के लिये बाधित हो गया था। सीएम नीतीश कुमार के तिनटंगा दियारा में कार्यक्रम की संभावना के बीच दिसम्बर माह में रंगरा के अंचलाधिकारी जितेन्द्र राम द्वारा आनन -फानन में खास महाल तहसील कचहरी का ताला खोलकर जमीन संबंधी रिकार्ड ले जाने की सूचना पर बडी संख्या में ग्रामीण साख महाल कचहरी पहुँचे तथा सीओ को कागजात ले जाने से रोक दिया तथा ग्रामीणों ने अपना ताला भी जड दिया। रंगरा के अंचलाधिकारी जितेन्द्र राम ने बताया कि पूरे मामले की लिखित रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है। भूमि उप समाहर्त्ता परमानंद साह ने बताया कि जल्द ही मामले का समाधान कर राजस्व कर्मचारी को खास महाल कचहरी में भेजा जायेगा।

-बिजय शंकर ग्राम समाचार, भागलपुर।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें