Bhagalpur News : एनएसएस कैम्प में छात्राओं ने सीखा योग और कराटे के गुर

ग्राम समाचार,भागलपुर(बिहार)। एसएम कॉलेज में एनएसएस के बैनर तले चल रहे विशेष शीतकालीन शिविर के चौथे दिन स्वयंसेविकाओं को योगाभ्यास के साथ-साथ जूडो कराटे के गुर भी बतलाये गए।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एनएसएस गीत से हुआ। उसके बाद योग हेल्थ क्लब की ओर से योगाभ्यास भी कराया गया। छात्राओं को योग के विभिन्न आसनों की जानकारी दी गयी। क्लब की योग ट्रेनर मृदुला घोष,अमृता भारती और रूपा साह ने छात्राओं को प्राणायाम,कपालभांति,सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया। योग ट्रेनर ने बताया कि नियमित योग करने से शरीर निरोग बनता है। इससे शारीरिक विकार दूर होता है।
वहीं योगाभ्यास के बाद कैम्प की छात्राओं को आत्मरक्षार्थ जूडो कराटे की भी ट्रेनिंग दी गयी। छात्राओं ने संकट की घड़ी में मनचलों से निपटने के गुर भी सीखे। मंगलवार को भी कराटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसकी अलावे एनएसएस की छात्राओं ने कॉलेज परिसर की साफ-सफाई भी की। परिसर में झाडू लगाकर कूड़े-कचड़े की सफाई की। भोजनावकाश के बाद छात्राओं ने जल-जीवन-हरियाली पर आधारित पेंटिंग और स्लोगन भी बनाये। पेंटिंग प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में डॉ नीलम महतों,डॉ मनोरमा सिंह,डॉ शेफाली व डॉ सबा रईस शामिल थे। पेंटिंग प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के नामों की घोषणा कैम्प के पांचवे दिन किया जाएगा। एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अनुराधा प्रसाद ने बताया कि कैम्प के पांचवे दिन भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में एसएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ अर्चना ठाकुर, एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अनुराधा प्रसाद, डॉ अंजू कुमारी, डॉ नीलम कुमारी, डॉ सुनील तिवारी, डॉ दीपक कुमार दिनकर आदि उपस्थित थे।
-बिजय शंकर ग्राम समाचार, भागलपुर।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें