Bhagalpur News : CAA , NRC और NRP के विरोध में भागलपुर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

ग्राम समाचार,भागलपुर(बिहार)। भागलपुर में मंगलवार सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में संविधान बचाओ, देश बचाओ के बैनर तले निकाली गई रैली हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

रैली में शामिल लोगों ने केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिले के विभिन्न इलाकों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ निकला मौन जुलूस समाहरणालय पहुँचा।
जहां भारी संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में एनआरसी, सीएए और एनपीआर के खिलाफ लिखी तख्तियां हाथ में थी। जुलूस के दौरान लगभग 2 घंटे तक शहर की सड़कों पर रफ्तार थम सी गई थी। सड़कें जुलूस में शामिल लोगों से पटी हुई थी। इस दौरान लगभग 50 फीट का तिरंगा हाथ में लिए लोग प्रदर्शन कर रहे थे। साथ ही जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में भी तिरंगा लहरा रहा था।
-बिजय शंकर ग्राम समाचार, भागलपुर।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें