Bhagalpur News : युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद की जयंती

ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर में रविवार को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जागृति युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने तिलकामांझी चौक स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बता दें कि आज स्वामी जी के 157वां जन्मदिन को देशभर में युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज जागृति युवा मंच के बैनर तले युवाओं ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मंच के संयोजक रोशन सिंह ने कहा कि विवेकानंद सनातन संस्कृति के वाहक थे, उनकी प्रसंगिकता विश्व पटल पर सदैव स्थापित रहेगी।

वहीं आलोक सिंह बंटू ने कहा कि स्वामी जी के विचारों को हम युवाओं को बीच में ले जाने का काम करेंगे जिससे समाज में फैली कुरीतियां पर स्वामी जी का संदेश असर करेगा। जबकि विपुल सिंह ने कहा कि अनुभव जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक है जब तक जियो सीखते रहो। इस मौके पर मंच के जिला संयोजक के रूप में  कुमार गौरव की घोषणा की गई जो भागलपुर जिला में आगे संगठन का विस्तार करेंगे।

ज्ञात हो कि आज जागृति युवा मंच का स्थापना दिवस भी है। इस मौके पर मुख्य रुप से इंदु भूषण झा, सुमन भारती, जय कृष्ण पटेल, पंकज कुमार, देवव्रत घोष, प्रणब दास, अंजलि घोष, भरत कुमार, दीपक कुमार, प्रियांशु शेखर, सौरभ आदि उपस्थित रहे।

- बिजय शंकर, ग्राम समाचार भागलपुर।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें