गनीमत यह रही कि कोई भी हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ और पुलिस मौके पर पहुंची, और वस्तु स्थिति को देखने के तत्काल बाद पुल होकर भारी वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दिया गया।
बताया जाता है कि लगातार पुल के समीप अवैध बालू उठाव के कारण पुल का आधार कमजोर हो गया था, जिस कारण खंम्भा धंस गया।
ज्ञात हो कि चांदन पुल बांका ढाका मोड़ मुख्य पथ पर एन एच 333 ए पर स्थित है, इसे बांका की लाइफ लाइन सड़क कहा जाता है।
- सुनील कुमार, ग्राम समाचार, बांका।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें