Banka News: मंदार महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ी लोगों की भारी भीड़

ग्राम समाचार,बौंसी, बांका। मंदार महोत्सव के दूसरे दिन मेले में लोगों की काफी  भीड़ देखी गई। जिला प्रशासन के द्वारा स्कूली बच्चों के कार्यक्रम को काफी पसंद किया जा रहा है और यही कारण है कि प्रशासनिक शिविर पर कार्यक्रम देखने वालों की भीड़ भरी रही। शिक्षा विभाग बांका के तत्वावधान में जिले में प्रायः सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।जल जीवन हरियाली योजना को लेकर भी स्कूली छात्राओं ने एक गीत गाया।जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।

सर्वप्रथम 11 बजे गणेश वंदना के साथ आज का कार्यक्रम आंरभ किया गया, उसके बाद 11:10  से लेकर दोपहर 2 बजे तक शिक्षा विभाग से द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उसके बाद 2 बजे से 2:30  तक "अंधविश्वास एवं चमत्कार" का कार्यक्रम साइंस फॉर सोसायटी पुनः शिक्षा विभाग के द्वारा ही किया गया।
वही दूसरी ओर खेलकूद प्रतियोगिता 11 बजे से 1 बजे तक बालिकाओं का कब्बड्डी प्रतियोगिता और 1 बजे से 3 बजे तक बालकों का कब्बड्डी एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग बांका के द्वारा किया गया।

मेले की बात की जाय तो आज सबसे अधिक भीड़ गौरी सर्कस में देखने को मिला, लोग सर्कस देखने के लिये टिकट लेकर लंबी लाइनों में खड़े दिखे। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाएं गए शिविर पर काफी लोगों ने अपनी एंट्री करा कर निःशुल्क दवा प्राप्त किया। पूरे मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बौंसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव और बौंसी सर्किल इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह पुरे मुस्तैद दिखे।
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें