Banka News : नये वर्ष में दिखी मंदार पर्वत में लोगों की भीड़

 ग्राम समाचार, बौंसी (बांका)। बुधवार को नववर्ष 2020 में लोगो का हुजूम मंदार पर्वत पर उमड़ पड़ा। सुबह से ही नववर्ष मनाने वाले लोगों की भीड़ मंदार स्थित पापहरणी सरोवर में देखी गई। श्रद्धालुओं ने यहां सुबह स्नान करके लक्ष्मीनारायण की पूजा की। सुबह से ही पिकनिक मनाने वाले लोग मंदार पर्वत पर चढ़ कर नववर्ष का स्वागत किया।

ज्ञात हो कि हर साल यहाँ पिकनिक मनाने के लिए  बिहार के अलावे झारखंड और बंगाल से हजारों लोग आते हैं।

 पश्चिम बंगाल के वर्धमान से पिकनिक मनाने के लिये सपरिवार आये हुए निश्चित घोष से बताया कि वह लगातार तीन वर्षों से मन्दार आ रहे हैं,  और यहाँ की व्यवस्था से वह काफी संतुष्ट हैं। बांका पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।
- सुनील कुमार, ग्राम समाचार, बौंसी (बांका)।

Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें