Pakur News : शिक्षक अभिभावक सम्मेलन (पीटीए) की बैठक


ग्राम समाचार,  अमड़ापाड़ा (पाकुड़)।  प्रखण्ड मुख्यालय  स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को शिक्षक अभिभावक सम्मेलन (पीटीए) की बैठक आयोजित की गई।  मुख्य अतिथि डीईओ रजनी देवी की उपस्थिति में दिप प्रज्वलित कर बैठक की शुभारम्भ की गई।

मौके पर  डीईओ रजनी देवी ने अभिभावक एवं शिक्षक को संबोधित करते हुए कहा कि उपस्थित सभी अभिभावक से आग्रह हैं,  कि विद्यालय में सभी विषयों पर बच्चे को शिक्षा देने के लिए शिक्षक उपस्थित हैं। सभी बच्चे के अभिभावक से आग्रह हैं कि बच्चों के भविष्य को बेहतर  बनाने के लिए शिक्षक से संपर्क बनाना महीने में एक बार बहुत ही जरुरी हैं।आप सभी अभिभावक  विद्यालय से जुड़े रहे. किसी भी परिस्थिति के लिए विद्यालय के प्रभारी से बात कर समस्या समाधान करें।

 वहीं पिरामल फॉउंडेशन के चंदन सिंह ने कहा कि सभी अभिभावक को विद्यालय के बैठक में भाग लेना बहुत जरुरी है। शिक्षकों और अभिभावक के तालमेल से ही बच्चों के भविष्य को शिक्षक संवारने के कार्य करेंगे।  आने वाले समय में रिश्ता मजबूत करना बहुत ही जरूरी हैं।

 वहीं प्रभारी नीलेश मरांडी ने कहा कि छात्र शिक्षक और अभिभावक के बीच दूरियां को कम करने के लिए झारखंड सरकार का पहल बहुत ही सहरानीय हैं. आगे भी शिक्षक अभिभावक सम्मलेन आयोजित होती रहेगी।  हमारा प्रयास रहेगा कि बच्चों की समस्या को समझ सके,  साथ ही आप से भी निवेदन हैं कि अपने स्तर से घर पर बच्चों से बात कर प्रत्येक दिन विद्यालय आने के लिए समझाए।

 मौके पर पूर्व मुखिया सुभाषणी सोरेन,अरविंद भगत, गोखुल हेम्ब्रम, मो. सत्तार, ओम प्रकाश, साहेबजन हांसदा, लालजी मरांडी, प्रकाश मंडल, संतोष मंडल ,अभिभावक नंदलाल भगत, विजय कुमार गुप्ता, उदय कुमार भगत, होपना मुर्मू,  अजय पंडित, फूलचांद मुर्मू,मेनोति मुर्मू, परमिला किस्कू, विद्यालय शिक्षक एवं शिक्षिका, बीएड प्रशिक्षु शिक्षक सहित अन्य मौजूद थे।

- रंजीत भगत, ग्राम समाचार, अमड़ापाड़ा (पाकुड़)।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें