ग्राम समाचार महागामा(गोड्डा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत दियाजोरी (रायकित्ता) निवासी बुधन महतो का नाबालिग पुत्र शशि कुमार (15 वर्ष) का लापता हुए 6 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस को अबतक कोई ठोस सुराग हाँथ नही लगा है। लापता बच्चे के पिता ने महागामा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात के विरुध्द अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सौंपे आवेदन के अनुसार 2 जनवरी को शशि करीब 3.30 बजे अपने घर (रायकित्ता) से साइकिल द्वारा केंचुआ चोंक स्थित बैंक ऑफ इंडिया जाने के लिए निकला था। मगर देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। उसके बाद परिजनो ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन शशि का कोई पता नहैं मिला। दूसरे दिन 3 जनवरी को महागामा थाना में बच्चे के गुम होने की सूचना दी।
इधर पुलिस ने मामले को लेकर कांड सं 1/2020 अंकित कर करवाई तेज कर दी।
वही सोमवार को अपह्रत बच्चे के पिता ने पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति के संबंद में जानकारी दी है जिसने फ़ोन कर बच्चे के अपहरण से संबंधित बातचीत की है।
वही शशि की बरामदगी नही हो पाने से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
परिजनों ने किसी से मनमुटाव या दुश्मनी से साफ इंकार किया है। गौरतलब हो कि बुधन महतो पेशे से ठेकेदार बतलाये जाते है।

- ग्राम समाचार महागामा(गोड्डा)।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें