अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाया, अर्जुन मुंडा तथा रघुवर ने संभाला - जेपी नड्डा


ग्राम समाचार (गोड्डा)। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के चुनावी सभा को सम्बोधित करने शानिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अशोक कुमार भगत के पक्ष में महागामा विधान सभा क्षेत्र के काला डुमरिया मैदान में  पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

इस दौरान  जेपी नड्डा ने कहा कि -  अटल बिहारी वाजपेयी  ने झारखंड को बनाया, अर्जुन मुंडा तथा रघुवर दास ने संभाला ।  जिस प्रकार हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संभाला है, आज देश का सम्मान देश ही नहीं बल्कि विदेशों  में बढ़ा है।
उन्होंने ने  देश की जनता के लिए सब का साथ सब का विकास के लिए कार्य किया है,  अनेकों योजनाएं  चलाई हैं,   जिससे आज आम जनता को लाभ मिल रहा है।

वहीं जेपी नड्डा ने कहा कि जिस प्रकार रघुवर दास ने मोदी जी के योजनाओं  को राज्य में आगे बढाया है,   उसी प्रकार क्षेत्र में आप के अशोक भगत ने सबों  को लाभ दिलाया है। हमारी सरकार विकास के लिए कार्य करती है।

उन्होंने पिछले दिनों राहुल गांधी के  चुनावी सभा में  दिए गए - रेप इन इंडिया वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए  कहा कि उनका वक्तव्य देश को शर्मसार करनेवाली है। महिला शक्ति का अपमान है।  देश की सांस्कृति पर चोट है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव स्थिरता के लिए है।

वहीं अर्जुन मुंडा ने  सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि  आप  2014 के पहले की सरकार का कार्यकाल देखेे और 2014 के बाद के सरकार का  कार्यकाल देख कर आकलन कर ही सरकार को चुनें।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 2014 के बाद देश और राज्य में मजबूत सरकार के नेतृत्व में विकास का कार्य हुआ,  नए नए आयाम लिखने में हम सफल हुए।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं  द्वारा -  किसानों, महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों  को लाभ पहुँचाया गया। इस लिए यह ध्यान रखना है  योजनाओं को क्षेत्र में लाने के लिए अच्छे प्रतिनिधि का होना जरूरी है। तभी सारी योजनाओं का लाभ मिल सकती है।

- ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)।





Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें