Pakur News : 4 जनवरी तक सभी प्रकार के विद्यालय बंद रहेंगे: उपायुक्त

ग्राम समाचार,  पाकुड़ (झारखंड)।  बढ़ती ठंड के प्रकोप एवं अत्याधिक शीत लहरी के मद्देनजर सभी कोटि के विद्यालय 4 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसकी जानकारी उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने ज्ञापांक 943 के जरिए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को दी है।

 जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को आदेश निर्गत करते हुए उपायुक्त ने पत्र में कहा है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए छात्र / छात्राओं के हित में  सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय आगामी 4 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसकी जानकारी जिले के सभी प्रखंडों के विद्यालय में तत्काल सूचना एवं अनुप्लनार्थ सुनिश्चित करें। यह सूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

-  बिनोद कुमार, ग्राम समाचार, पाकुड़ (झारखंड)।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें