Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मंत्रालय में हुआ स्वागत

ग्राम समाचार , रांची। झारखंड के नव निर्वाचित  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने शपथ लेने के बाद मंत्रालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया।  इससे पूर्व श्री सोरेन मुख्यमंत्री कार्यालय को नमन कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुए। 

मुख्यमंत्री से मंत्रिमंडल के सदस्य मंत्री   आलमगीर आलम, मंत्री   रामेश्वर उरांव एवं मंत्री  सत्यानंद भोक्ता ने मुलाकात की।

झारखंड मंत्रालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री   हेमंत सोरेन का मुख्य सचिव   डी के तिवारी व कैबिनेट सचिव  अजय कुमार सिंह ने पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया। 

मौके पर मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी, पदाधिकारी व कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

- ग्राम समाचार रांची ब्यूरो रिपोर्ट।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें