Godda News : शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था

ग्राम समाचार, गोड्डा।  वर्तमान में अत्यधिक ठंड एवं भीषण शीतलहरी की वजह से बढ़ते कनकनी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से  शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

 बढ़ते ठंड की स्थिति पर नजर रखते हुए सभी प्रखंडों में जरूरत के अनुसार वस्त्र वितरण योजना के तहत  अधिकारियों के द्वारा जिले में गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहे व्यक्तियों तथा दिव्यांगों, विधवाओं, भूमिहीनों, भिक्षुओं एवं अन्य कोटि के प्रभावित व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण एवं अलाव की व्यवस्था  की जा रही है।

उपायुक्त ने जिलावासियों से की अपील

गोड्डा  उपायुक्त  किरण पासी ने आम नागरिकों से अपील किया है कि इस दिशा में आप सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें ताकि कोई भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े।

- ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें