Godda News: ज्ञानोदय टीम ने किया आईटीआई सिकटीया का दौरा

ग्राम समाचार, गोड्डा।  सोमवार को ज्ञानोदय टीम के द्वारा आईटीआई सिकटीया का दौरा किया गया। ज्ञानोदय टीम के द्वारा शिक्षकों और सुपर -200 छात्रों के बैच के साथ बातचीत की गई, साथ ही उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की भी जांच की गई।ज्ञानोदय की टीम द्वारा उन्हें प्रेरित किया गया एवं यह भी बताया गया कि कैसे सुसंगत और केंद्रित रहना है।

ज्ञात हो कि संचालित सुपर-200 कार्यक्रम की पहल से गोड्डा जिले के मेधावी छात्र- छात्राओं को टॉपर्स बनाने के उद्देश्य से तीन संस्थान को केन्द्र के रुप में यथा - महिला आई टी आई, सिकटीया , KGBV गोड्डा एवं पथरगामा में  स्थापित कर, 150-150 छात्र-छात्राओं को आवासीय व्यव्स्था के साथ पिछले एक माह से आगामी बोर्ड एग्जाम की तैयारियां करायी जा रही है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी,गोड्डा द्वारा सभी स्कूलों से छात्र-छात्राओं का चयन परीक्षा के मध्यम से किया गया है। इस कार्यक्रम के संचलन में अदानी का CSR फंड का उपयोग किया जा रहा है।

- ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें