JVM कलह : पार्टी विरोधी कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई की अनुशंसा

ग्राम समाचार पथरगामा (गोड्डा)। झारखंड विधानसभा 2019 का  चुनाव खत्म होते ही गोड्डा जिले में  झारखंड विकास मोर्चा (पी) JVM (P) का आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गया है। जमकर आरोप-प्रत्यारोप  का दौर जारी है।

गोड्डा विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी सह JVM  के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य फूल कुमारी ने केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर गत चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले जिला अध्यक्ष धनंजय यादव, गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद मंडल, बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष चतुर्भुज साह, पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल यादव तथा पंकज चौधरी एवं वीरेंद्र ब्रह्म को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

- ग्राम समाचार पथरगामा (गोड्डा)।
Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें