झारखंड विधानसभा चुनाव, 2019: विजय प्रत्याशीयों को प्रदान किए गए जीत का प्रमाण पत्र

ग्राम समाचार, गोड्डा। सोमवार को झारखंड  विधानसभा चुनाव, 2019 के मद्देनजर आज दिनांक-23.12.2019 को शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना सम्पन्न हुई।

 16-पोड़ैयाहाट, 17- गोड्डा एवं 18- महागामा विधानसभा के लिए मतों की गिनती सुबह 8ः00 बजे से शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई इसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती की गयी।

  16- पोड़ैयाहाट विधानसभा

16- पोड़ैयाहाट विधान सभा क्षेत्र हेतु कुल 24 राउण्ड में मतों की गिनती पूरी हुई। मतों के गिनती के पश्चात झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी  प्रदीप यादव को कुल 77,358 मत प्राप्त हुए। मतगणना के पश्चात विजय प्रत्याशी  प्रदीप यादव को निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।


17- गोड्डा विधानसभा

17- गोड्डा विधान सभा क्षेत्र हेतु कुल 25 राउण्ड में मतों की गिनती पूरी हुई। मतों के गिनती के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  अमित कुमार मंडल को कुल 87,578 मत प्राप्त हुए। मतगणना के पश्चात विजय प्रत्याशी  अमित कुमार मंडल को निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।


18- महागामा विधानसभा

महागामा विधानसभा क्षेत्र हेतु कुल 23 राउण्ड में मतों की गिनती पूरी हुई। मतों के गिनती के पश्चात कांग्रेस (INC) की प्रत्याशी   दीपिका पांडेय सिंह को कुल 89,224 मत प्राप्त हुए। मतगणना के पश्चात विजय प्रत्याशी  दीपिका पांडेय सिंह को निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

- ग्राम समाचार ब्यूरो रिपोर्ट।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें