गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर थाने में मामला दर्ज - आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी

ग्राम समाचार,  बसंतराय (गोड्डा)। गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के  भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के साथ मेदनी चक में कथित  दुर्व्यवहार को लेकर बसंतराय थाने में खुद अमित मंडल ने तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

प्रप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सवेरे गोड्डा  प्रखंड के मेदनी चक गांव में भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के जनसंपर्क अभियान के क्रम में एकाएक भगदड़ की स्थिति मच गई।

बताया जाता है कि विधायक अमित मंडल अपने चुनाव प्रचार के क्रम में मेदनी चक आए हुए थे। मेदनी चक के ठाकुर टोला में जनसंपर्क अभियान के तहत उपस्थित कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे इसी बीच विधायक अमित मंडल के अनुसार कुछ लोग हल्ला करते हुए उपद्रव मचाने लगे और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज तथा दुर्व्यवहार करने लगे। जब अमित मंडल के निजी सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उपद्रवियों  द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ पार्टी के प्रत्याशी अमित मंडल के साथ भी उलझ गए और उन्हें इस गांव में प्रचार प्रसार नहीं करने के बारे में कहा गया।

इस घटना को लेकर भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के द्वारा स्थानीय थाना बसंतराय में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई गई  है।


दर्ज प्राथमिकी में अनुसार मोहम्मद वाहिद,  पिता स्वर्गीय घोकला,सरगुन यादव,  पिता रामेश्वर यादव, दिनेश यादव पिता गुदो यादव का नाम शामिल है।

प्राथमिकी में  कहा गया है कि इनके नेतृत्व में उनके समर्थकों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार एवं प्रसार को रोकने का प्रयास किया तथा बाद में प्रत्याशी से भी दुर्व्यवहार किया।

इधर आवेदन प्राप्त होने  के बाद पुलिस ने इन तीनों  पर कांड संख्या - 106/19 धारा- 323, 379, 341, 171c, 501, 502, 504, 506/34 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ  कर दिया  है।


वहीं मामले पर संजय यादव ने  प्रेस वार्ता कर  अमित मंडल पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक खुद गुंडागर्दी करते हैं और दूसरों पर आरोप लगाते हैं।

गठबंधन के प्रत्याशी व  राजद के पूर्व MLA संजय प्रसाद यादव ने कहा कि, बुधवार की संध्या 5:30 बजे घाट पथरगामा हाट स्थित राजद के चुनावी कार्यालय में बसंतराय थाना क्षेत्र के मेदनी चक गांव में राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मुकदमे बाजी  वर्तमान विधायक के कार्यकाल में क्षेत्र में जमकर गुंडागर्दी हो रही है।

गुंडागर्दी की घटनाओं की अनदेखी की जा रही है। हत्याएं हो रही है और उसके साक्ष्य छुपाया जा रहे हैं। पावर सबस्टेशन में दिनकर झा के साथ मारपीट किया। गोड्डा में भी एक माननीय के साथ मारपीट किया। सत्ता के मद में चूर होकर उसे जेल भी भिजवाया। इतना सब वह खुद करते हैं और इल्जाम हम पर डालते हैं। आज जो मेदनीचक में घटना हुई वो बेबुनियाद है। बसंतराय थाना में एक ही पक्ष का केस दर्ज किया गया है दूसरे पक्ष का केस दर्ज नहीं किया गया।

श्री यादव ने कहा कि, हम अपने कार्यकर्ता को कभी भी दूसरे पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की इजाजत नहीं देते हैं। बावजूद स्थानीय विधायक हमेशा मुझ पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि,  मैं भ्रष्टाचार का विरोध करता हूं और करता रहूंगा। स्थानीय प्रशासन और चुनाव आयोग से आज हुई घटना का निष्पक्ष जांच करने की मांग करता हूं।जांच के बाद आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया जाए।अगर ऐसा नहीं होता है तो मजबूरन हम कोर्ट की शरण में जाएंगे।

इससे पूर्व पथरगामा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव  के हाथों संपन्न हुआ।मिठाई वितरण के बाद गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी गुफ्तगू की गई। मौके पर उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव मौजूद थे।
- ग्राम समाचार (गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें