विधानसभा चुनाव द्वितीय चरण : सिसई में सबसे ज्यादा 68.60% जबकि कोलेबिरा में सबसे कम 56.50% वोटिंग


 

ग्राम समाचार (रांची)।झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 में से 18 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण मतदान संपन्‍न हो गया। जमशेदपुर पूर्वी सीट एवं जमशेदपुर पश्‍चिमी सीट पर मतदान शाम पांच बजे तक चला। जबकि 3.00 बजे तक झारखण्ड में कुल 59.27% वोटिंग दर्ज की गयी है।

दूसरे चरण में सिसई में सबसे ज्यादा 68.60% वोटिंग दर्ज की गयी जबकि कोलेबिरा में सबसे कम 56.50% मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया।

इसी के साथ दूसरे चरण के मतदान में मुख्यमंत्री एवं राज्य के कई मंत्रियों सहित कुल 260 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गयी। इस चरण में 48,25,038 मतदाता निबंधित थे।

गुमला ज़िले में सिसई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक मतदान केंद्र पर ग्रामीणों के साथ झड़प के बाद पुलिस फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। उधर चाईबासा में नक्सलियों ने चुनाव कार्य में लगी एक स्कूल बस को जला दिया।


दूसरे चरण के अपराह्न 15.00 बजे तक 20 विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत निम्न प्रकार रहा।

जमशेदपुर पूर्वी – 46.41% और जमशेदपुर पश्चिम- 43.22% (मतदान जारी )

बहरागोड़ा – 66.38%,

घाटशिला - 64.47 %
पोटका - 61.00 %
जुगसलाई – 59.00%

सरायकेला – 56.77%,

चाईबासा – 62.28%
मंझगांव - 66.67%
जग्गनाथपुर- 60.99%
मनोहरपुर - 60.03%
चक्रधरपुर – 62.72%

खरसांवा – 60.12%
तमाड़ – 67.83%
तोरपा – 59.11%
खूंटी – 59.20%
मांडर – 61.14%
सिसई – 68.60%

सिमडेगा – 59.07%

कोलेबिरा - 56.50%
ग्राम समाचार (रांची)।
Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें