JMM Godda जिला अध्यक्ष रविन्द्र महतो के साथ कई दिग्गजों ने थामा जनता दल यूनाइटेड का दामन

फाइल फोटो
ग्राम समाचार दुमका (झारखंड)। झारखंड में दुमका  जिला अंतर्गत  रसिकपुर में  जनता दल यूनाइटेड के   प्रोफेसर डॉ अरविंद कुमार सिंह  के आवास के पर जनता दल यूनाइटेड की एक बुद्धिजीवियों की बैठक सलखन  मुर्मू की अध्यक्षता में  आयोजित की गई।

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा गोड्डा के  जिला अध्यक्ष  रविन्द्र महतो   के साथ में विलास मंडल जिला उपाध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा गोड्डा,  खगेश महतो जिला उपाध्यक्ष झामुमो गोड्डा,  प्रदीप सिंह जिला संगठन सचिव झारखंड मुक्ति मोर्चा गोड्डा,  राम रंजन भारती जिला संगठन सचिव झारखंड मुक्ति मोर्चा गोड्डा,  संजय महतो प्रखंड सचिव झामुमो गोड्डा सदर प्रखंड,  अरुण टुडु प्रखंड सचिव पथरगामा प्रखंड,  विधु भूषण राय प्रखंड अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा पथरगामा प्रखंड के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यता छोड़ जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की तथा पार्टी को मजबूत करने तथा विधानसभा चुनाव 2019 में गोड्डा विधानसभा में जीत हासिल करने की निर्णय के साथ दृढ़ता पूर्वक आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया।

-  ग्राम माचार दुमका ब्यूरो रिपोर्ट।
Share on Google Plus

Editor - Editor

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें