निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम

ग्राम समाचार मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)।  उत्तर प्रदेश में विन्ध्याचल जनपद के मिर्जापुर में  शनिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री विनायक प्ले स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया।

नगर विधानसभा 396 आवास विकास कालोनी के  विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चे एवं बच्चों के अभिभावकों के मुह  से संबंधित रोग दांत में कीड़ा लगना, टेढ़ा होना, दूध का दांत जल्द ना निकलना ,दांत में पायरिया होना इत्यादि का उपचार  व मुख से संबंधित रोग के बचाव   लाईव प्रोजेक्टर के माध्यम से उपाय बताया गया।

मौके पर   अमरेश चंद्र यादव ,  अशोक केसरी ,डॉ प्रीति यादव ,  महेश कुमार , आशीष श्रीवास्तव ,  विजय प्रताप सिंह ,  अमित नंदन लाल ,  रमेश कुमार गुप्ता,  अमित लाल श्रीवास्तव, सुनील कुमार चौहान,  पूजा मिश्रा ,  विनीत सिंह,  शकुंतला देवी सहित सैकड़ों बच्चों के साथ उनके अभिभावक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आयोजकों में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी  राहुल चौरसिया, व युवा समाजसेवी चंदन यादव रहें।  श्री विनायक प्ले स्कूल के प्रबंधक   विनय कुमार सिंह एडवोकेट , प्रिंसिपल   बिनीता सिंह के साथ स्कूल के अध्यापक प्रियंका, नेहा ,कामिनी ,श्रेया ,चांदनी ,रानू, इत्यादि कई लोग उपस्थित थे।

 - चंदन यादव,  ग्राम समाचार मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)।
Share on Google Plus

Editor - Editor

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें