ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी बारने पंचायत के विनोद बरनवाल के पुत्र पीयूष राज ने संत मेरी इंग्लिश स्कूल बरबीघा से सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में 94.6% प्राप्त कर अपने प्रखंड का गौरव बढ़ाया इन्होंने साइंस में पूरे 100% अंक प्राप्त कर अपने गुरु के साथ माता पिता का गौरव बढ़ाया। होनहार छात्र के सफलता पर पीयूष राज
के पिता विनोद बरनवाल माता पूनम वर्णवाल आदि के साथ लालपुर बाजार के बरनवाल समाज ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए। इन्होंने अपने लगन और मेहनत से सबसे उत्तम अंक साइंस सब्जेक्ट थ्योरी में 80 प्रैक्टिकल में 20 अंक प्राप्त किया। कुल 473 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
जरा हेड लाइन चेक करें
जवाब देंहटाएं