ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बिगत दिनों पहले चांदन प्रखंड अंतर्गत दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आई और आज गुरुवार को चांदन बाजार में सधन मास्क चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें चांदन थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार, अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य,चांदन विडियो दुर्गा शंकर,स्टेट बैंक कर्मी, पोस्ट मास्टर इत्यादि ने एस बी आई बैंक से लेकर पुरे चांदन बाजार में करीब दो घंटे तक मास्क चैकिंग अभियान चलाया।इस दौरान बिना मास्क पहने वाले लोगों से
जुर्माना वसूला गया।इस दौरान प्रशासन के द्वारा दोपहिया वाहन ,ऑटो,बस,ट्रक , वाहनों, तथा सड़क पर चल रहे पैदल यात्रियों का भी मास्क चैकिंग किया गया। इसी क्रम में बिना मास्क पहने वाले लोगों से 50-50 रुपया जुर्माना वसूला गया।साथ ही साथ बिना मास्क वालों को कोविड-19 के बारे में पाठ पढ़ाते हुए हमेशा मास्क पहनने के लिए प्रेरित इस मौके पर बीडीओ दुर्गा शंकर ,सीओ प्रशांत सांडिल्य एवं थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि समाज को कोरोना संक्रमण से बचें ओर बचाएं साथ ही बताया दो गज दूरी मास्क है जरूरी ज्ञात हो चांदन प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है जिस कारण मास्क चेकिंग किया जा रहा है। और बगैर मास्क लगाए लोगों को फाइन भी काटा जा रहा हैं।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें