ग्राम समाचार, पथरगामा:- पथरगामा प्रखंड के विसाहा ग्राम पंचायत अंतर्गत निमावरण गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से कान्तु राय का फूस का घर जलकर खाक हो गया| घटना के वक्त कांतु राय बहीयार में अपना भैंस चरा रहा था|दूसरे लोगों के द्वारा आग लगने के बारे में उसे बताया गया तब वह घर पहुंचा तब तक ग्रामीणों ने वाटर पंप के सहारे आग पर काबू पा लिया था| जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा हुआ 3 क्विंटल आलू, 1 क्विंटल धान, 2 क्विंटल चावल, चांदी का कुछ गहना बर्तन, बासन, कपड़ा, लत्ता सहित लगभग ₹50000 मूल्य की संपत्ति का नुकसान हो चुका था| सबसे सुखद बात तो यह रही कि उस जल रहे घर के अंदर एक बच्चा सोया हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला लिया| समाचार भेजे जाने तक राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर संपत्ति के नुकसान का आकलन कर रहे थे तथा तत्काल सहायता के रूप में उसे 22 किलो चावल दिया गया|
-:अमन राज, पथरगामा:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें