Rewari News :: बाल भवन भवन में मण्डल स्तरीय बाल महोत्सव 2026 का आगाज, दो दिवसीय बाल महोत्सव का डीसी अभिषेक कुमार मीणा ने शुभारंभ किया



रेवाड़ी के बाल भवन भवन में मण्डल स्तरीय बाल महोत्सव 2026 का आगाज हुआ. दो दिवसीय बाल महोत्सव का डीसी अभिषेक कुमार मीणा ने शुभारंभ किया. डीसी ने अपनी ओर से संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी.




रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में मंडल स्तरीय बाल महोत्सव का उपायुक्त एवं प्रधान जिला बाल कल्याण परिषद के कर-कमलों द्वारा मण्डल स्तरीय बाल महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। उपायुक्त का फूल गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। स्वागत समिति में कमलेश शास्त्री, मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी गुरुग्राम, वीरेंद्र यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी रेवाड़ी, राजेन्द्र सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी नारनौल, विपिन शर्मा, पूर्व बाल कल्याण अधिकारी नारनौल के साथ कार्यक्रम अधिकारी पिंकी, बाल भवन रेवाड़ी, मुग्धा यादव, अधिक्षिका, बाल गृह, रेवाड़ी में शामिल हुई। मण्डल स्तरीय बाल महोत्सव 2026 प्रतियोगिताओं में सभी चारो ग्रुपो के ग्रुप सॉन्ग, सोलो सॉन्ग, ग्रुप डांस, क्लासिकल सोलो डांस एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।




इस अवसर पर अपने संदेश में अभिषेक मीणा, उपायुक्त ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा अपनी कला एवं कौशल को विकसित करने का अवसर मिलता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद, रेवाड़ी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। 




परिषद का उद्देश्य विशेष रूप से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को समान अवसर प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लें तथा हार-जीत की भावना से ऊपर उठकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। 




उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें तथा उनकी प्रतिभा को निखारने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होने जिला बाल कल्याण अधिकारी व उसकी टीम की खुले मन से प्रशंसा की उन्होने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद, रेवाड़ी पिछले तीन वर्षो से लगातार राज्य स्तरीय बाल महोत्सव की प्रतियोगिताओं का आयोजन करती आ रही है जोकि एक गर्व का विषय है.




उन्होने मण्डल स्तरीय कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुये कहा कि सभी बच्चो को उचित मंच प्रदान करना परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है। अन्त में उन्होने संविधान दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी और कहा कि संविधान हमें समानता, न्याय, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के मूल्यों का संदेश देता है। 




बाल भवन अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि मण्डल स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 26 एवं 27 नवंबर 2026 को होगा। जिला बाल कल्याण परिषद, रेवाड़ी द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय बाल महोत्सव में आज रेवाड़ी व नारनौल के लगभग 576 बच्चो ने प्रतिभागिता में भाग लिया। उन्होने बताया कि मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। 



इस अवसर पर कमलेश शास्त्री, मण्डल बाल कल्याण अधिकारी, गुरुग्राम, राजेन्द्र, जिला बाल कल्याण अधिकारी, नारनौल, विपिन कुमार, सेवानिवृत जिला बाल कल्याण अधिकारी, मनोज कुमार पूर्व कार्यकारी अधिकारी एवं परिषद के कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं शिक्षा विभाग से निर्णायक मण्डल तथा बाल भवन का स्टाफ आदि उपस्थित रहे।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें