Rewari News :: रेवाड़ी में भव्य सम्मान समारोह में रेजांगला युद्ध के वीर सैनिकों की शौर्य गाथा को किया गया नमन, वीर नारियों और शहीद परिवारों के साथ मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया गया


अखिल भारतीय यादव महासभा (अहीर) तथा रेजांगला ट्रस्ट एवं रेजांगला शौर्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज रेजांगला शौर्य दिवस समारोह का भव्य आयोजन रेजांगला युद्ध स्मारक, रेवाड़ी में किया गया, वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की वीरभूमि पर अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर अहीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 



इस अवसर पर क्षेत्र की वीर नारियों, मेधावी बालिकाओं एवं खेल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय यादव महासभा (अहीर) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता यादव सेवानिवृत IAS ने बताया कि रेजांगला युद्ध का इतिहास भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। रेजांगला के वीर अहीर सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों में जिस साहस और समर्पण का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद करना तथा उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है, जिस प्रकार हम अपने तीर्थ स्थल पर जाते हैं उसी प्रकार हमें रेजांगला की उन पहाड़ियों पर भी दर्शन के लिए जाना चाहिए और जो व्यक्ति समाज में जहर फैलाने का काम करते हैं उनके खिलाफ हमें एकजुट होकर आंदोलन करना चाहिए व ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए!


प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सरपंच ने सभी सेना अधिकारियों, वीरांगनाओं सहित समाज से रेजांगला शहीदो को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी लोगों का स्वागत व अभिनंदन किया !


समारोह का शुभारंभ सुबह 9 बजे महात्मा यशदेव, मित्र सैन , यशवंत शास्त्री टीम वैदिक आश्रम के सान्निध्य में वैदिक हवन के साथ किया गया उसके पश्चात 13 कुमाऊँ के सूबेदार सतीश के नेतृत्व में सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की! वीर नारियों, मेधावी बालिकाओं एवं खेल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया।


समारोह में वीर नारियां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। वहीं रेजांगला युद्ध के जीवित सैनिक हवलदार निहाल सिंह (सेना मेडल), कप्तान रामचंद्र मोहनपुर ने स्वयं उपस्थित होकर रेजांगला के अमर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र पाल यादव, जिला अध्यक्ष नितिन यादव प्रदेश महामंत्री जगमोहन यादव व रेजांगला शौर्य समिति से नरेश चौहान ने उनको स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.


 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिगेडियर करतार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धर्मपाल, महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव IAS (रि.), प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र पाल, आईटीबीपी से कमांडेंट अखिल जैन, रेजांगला ट्रस्ट, के ट्रस्टी ब्रिगेडियर देवेंद्र यादव (सेना मेडल), राव केहर सिंह एडवोकेट उपाध्यक्ष रेजांगला ट्रस्ट, सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कैप्टन बृज किशोर।


समिति अध्यक्ष राव संजय सिंह की तरफ से श्रीमती रश्मि यादव स्मृति छात्रवृत्ति एवं सुरेंद्र सिंह राव के माध्यम से श्रीमती इंदिरा यादव स्मृति छात्रवृत्ति के तहत 5 मेधावी छात्राओं कुमारी दिव्या, कुमारी भारती, कुमारी दिव्या शेखावत, कुमारी, जशनदीप कौर, कुमारी दीपिका मेघवाल को 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। 5 मेधावी खिलाड़ी कुमारी ज्योति,दीपिका, रिंकी , रिम्मी, रानी सोनी बालिकाओं को रेजांगला सम्मान व दो दो हजार रुपए की राशि समिति द्वारा भेंट की गई। समाज सेवी रमेश सचदेवा को भी रेजांगला सम्मान दिया गया। 



अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिगेडियर करतार सिंह ने कहा कि रेजांगला शौर्य दिवस केवल शहीदों को नमन करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का दिन है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि हमें शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा नई पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करना चाहिए।


क्षेत्र के लोगों ने समारोह में अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा वीर नारियों और सैनिकों के सम्मान में भारी संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज की।


कार्यक्रम में मंच संचालन समिति महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत व महासभा प्रदेश महासचिव जगमोहन यादव ने किया.



कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नितिन यादव ने किया.



कार्यक्रम में अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के प्रदेश उपाध्यक्ष दीवान सिंह एडवोकेट, कृष्ण यादव महिला प्रदेश अध्यक्ष स्नेह लता सरपंच, झज्जर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दरोगा, हांसी जिला अध्यक्ष राजेश एडवोकेट, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नितिन यादव, जिला उपाध्यक्ष शादीराम प्रधान बूढ़पुर, महिला जिला अध्यक्ष भागेश यादव ,सत्यव्रत शास्त्री नारनौल, अजय पाटोदा चेयरमैन, विजय नंबरदार पाटोदा, होली चाइल्ड स्कूल के निदेशक अनिरुद्ध सचदेवा, वी पी शर्मा, तेजभान कुकरेजा, सरपंच सुनील यादव, राजकुमार, कुलदीप यादव, विपिन यादव, राकेश खोला,मनीष यादव व क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे! 



स्टेट बैंक ऑफ इंडिया टीम ने मौके पर वेटरन पूर्व सैनिकों के जीवित प्रमाणित करने की प्रक्रिया पूरी की।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें