इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रेवाड़ी द्वारा संचालित स्वस्थ रेवाड़ी, सजग रेवाड़ी – स्वस्थ पीढ़ी मिशन 2026 के चौथे दिन हिंदू स्कूल, मॉडल टाउन एवं राजकीय विद्यालय, गोकलगढ़ में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।
हिंदू स्कूल में डॉ. रुचि सक्सेना, डॉ. नीरज यादव, डॉ. दीपक यादव एवं स्वास्थ्य एवं आहार शिक्षा विभाग से श्री दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को नशे एवं तंबाकू के दुष्प्रभाव, साइबर बुलिंग, अत्यधिक स्क्रीन टाइम तथा डिजिटल वेलनेस के बारे में जागरूक किया। बच्चों को नशे के विरुद्ध आत्मविश्वास से ‘ना’ कहने और स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
राजकीय विद्यालय, गोकलगढ़ में डॉ. पूनम यादव, डॉ. शिवरतन यादव, डॉ. आदेश सक्सेना एवं डॉ. पूजा अनेजा ने विद्यार्थियों के साथ इन्हीं महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया।
दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों का उत्साह और शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा। हिंदू स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अभिलाषा एवं शिक्षक समन्वयक श्री डी.पी. सिंह ने आईएमए की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यालय में तीन विद्यार्थी स्वास्थ्य राजदूतों का चयन कर स्वास्थ्य जागरूकता की इस पहल को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
आईएमए रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने कहा कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की सोच एवं जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सामूहिक प्रयास है। आगामी दिनों में 23 विद्यालयों के लगभग 10,000 विद्यार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इस पहल के माध्यम से विद्यालयों से शुरू हुआ स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश प्रत्येक परिवार और पूरे समाज तक पहुंचाया जाएगा तथा रेवाड़ी में स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति सजगता की एक नई संस्कृति विकसित की जाएगी।
हमारा संकल्प है कि हर बच्चा बने स्वास्थ्य का प्रहरी, हर विद्यालय बने जागरूकता का केंद्र और हर परिवार बने स्वस्थ समाज की नींव।
स्वस्थ रेवाड़ी, सजग रेवाड़ी – स्वस्थ पीढ़ी, सशक्त भविष्य






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें